शाहगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिला महामंत्री का किया स्वागत। जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ने ग्रामीण जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा।

शाहगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जिला महामंत्री का किया स्वागत।

जमीनी कार्यकर्ता को भाजपा ने ग्रामीण जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा।

शाहगढ़। सागर में भार्गव कार्यालय और बंडा में विधायक कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने शाहगढ़ के जमीनी कार्यकर्ता राजेंद्र तिवारी को भाजपा में ग्रामीण जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा है, वही जिला उपाध्यक्ष एड दौलत यादव, जिला मंत्री आकांक्षा अभय हीरापुर और महेद्र सिंह लोधी को अपनी जिला टीम में शामिल किया है।
 मंगलवार को बंडा और शाहगढ़ में कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी सहित सभी नव नियुक्त जिला पदाधिकारियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। माल्यार्पण करने के बाद कार्यकर्ता उन्हें पार्टी कार्यालय , बंडा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी निवास पर गाजे बाजे के साथ ले गए, जहां विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एक-दूसरे का सहयोग लेकर समाज सेवा की भावना से कार्य करें, भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं का ध्यान रखती हैं। वहीं नव नियुक्त जिला महामंत्री राजेंद्र तिवारी ने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ संगठन ने मुझे नया दायित्व प्रदान किया है में पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने नवीन दायित्व का निर्वहन करूंगा।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जिला संगठन में उनके नेतृत्व से पार्टी को मजबूती मिलने की अपेक्षा जताई।
मौके पर शाहगढ़  मंडल अध्यक्ष योगेश दुबे, बरायथा मंडल अध्यक्ष काशीराम यादव, अजय प्रताप सिंह, धनीराम तिवारी, रिंकू विश्वकर्मा, जितेद्र दीक्षित, रीतेश दुबे, हरिशंकर यादव, टीकाराम, दलपतपुर मंडल अध्यक्ष भैया राम लोधी, संतोष प्रजापति , रगुवीर रॉय, प्रकाश प्रभात सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।