पुलिस का नशा मुक्ति अभियान।  स्कूलों में पहुंची पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक।

पुलिस का नशा मुक्ति अभियान।

 स्कूलों में पहुंची पुलिस ने बच्चों को किया जागरूक।

 

 

शाहगढ़। मंगलवार से समूचे मप्र में पुलिस के शुरु हुए अभियान नशे से मुक्ति है जरूरी को लेकर शाहगढ़ स्थित शासकीय मॉडल स्कूल और बीला स्थित हाई स्कूल में पहुंची पुलिस ने कार्यक्रम करके बच्चों को जागरूक किया।

शाहगढ़ मॉडल विद्यालय में उप निरीक्षक सत्येंद्र सिंह गुर्जर, सहायक उप निरीक्षक लोक विजय, प्रधान आरक्षक संतोष, आरक्षक दिनेश सहित बीला हाई स्कूल में सुंदर यादव ,राम कृपाल मुंशी, राजदीप तिवारी आदि पुलिस बल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, सामाजिक व शारीरिक हानि एवं नशे से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। उपस्थित विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर छात्रों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों का उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया की कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाना एवं उन्हें एक स्वस्थ, जागरूक व जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

शाहगढ़ मॉडल विद्यालय और बीला विद्यालय में पुलिस बल के अलावा शिक्षक शिक्षिकाएं सभी उपास्थित रहें।